सक्ती - इस वजह से हुआ था साहिल उर्फ भोंगा पर कटर से जानलेवा हमला, और इन्होने दिया था वारदात को अंजाम
सक्ती 09 जुलाई 2026 - सक्ती की शांत फिजां में अब अपराध का ग्रहण लगने लगा है। एक के बाद एक हो रही सनसनीखेज वारदातों ने अमन पसंद लोगो की नींद उड़ा दी है। ऐसा नही है सक्ती में बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस हाथ पर हाथ धर कर बैठी है। लेकिन पुलिस करे भी तो क्या करे जब कुछ खास मोहल्लों से रोज नए "डॉन" पैदा जो हो रहे है।
अगर बात करे बुधवार रात 11 बजे सक्ती रेलवे स्टेसन के एक पान की दुकान में हुए वारदात की तो यँहा भी दो डॉनो की वर्चस्व की लड़ाई का मामला निकल कर आ रहा है। अगर सूत्रों की माने तो साहिल उर्फ भोंगा एक तरह से वार्ड क्रमांक 04 "डॉन" था और उसके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज भी है।
वही सक्ती शहर के नए और ताकतवर डॉन बनने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 01 निवासी कुछ युवकों ने पहले तो साहिल उर्फ भोंगा के साथ देशी अहाता में छककर शराब पी. फिर सभी मारुति ईको में सवार होकर रेलवे स्टेसन के पास एक पान की दुकान पर पँहुचे जँहा तीनो से एक साथ सिगरेट जलाई।
सिगरेट पीने के दौरान साहिल उर्फ भोंगा ने अपने रुआब का असर दिखाते हुए अपने साथ आये वार्ड क्रमांक 01 निवासी दो युवकों से मारुति ईको की चाबी छीन ली और चाबी देने के एवज में 03 हजार रुपये की मांग की। बस फिर क्या था सक्ती के "डॉन" बनने के चक्कर मे वार्ड क्रमांक 01 के दोनो युवकों ने साहिल उर्फ भोंगा का गला रेत दिया। और अब साहिल हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।















