छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रथयात्रा मनेगी जेल में, बड़ा कांड करके तीन साल से थे फरार, अब उगलेगा सब राज..

रायपुर , 09/07/2026 3:29:37 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रथयात्रा मनेगी जेल में, बड़ा कांड करके तीन साल से थे फरार, अब उगलेगा सब राज..

रायपुर 09 जुलाई 2026 - छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कस्टम मिलिंग और कोल लेवी घोटाले के मुख्य आरोपी वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. वकीलों की दलील सुनने के बाद जज ने  रामगोपाल अग्रवाल को 17 जुलाई तक के लिए EOW की रिमांड पर भेज दिया है. बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि नियत अवधि तक पूछताछ के बाद EOW फिर से उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोल लेवी एवं कस्टम मिलिंग घोटाले के मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को बुधवार को EOW ने हिरासत में लिया था।

बता दे कि रामगोपाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष होने के साथ नान के अध्यक्ष भी रहे हैं. और बहुचर्चित घोटालों में आरोपी बनाए जाने के बाद से वे बीते तीन सालों से फरार चल रहे थे और EOW के साथ ED भी रामगोपाल अग्रवाल की तलाश कर रही थी।

कस्टम मिलिंग घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को समन जारी किया गया था. मंगलवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से लंबी पूछताछ की थी. इसके बाद तीन साल से फरार चल रहे रामगोपाल अग्रवाल EOW पहुंचे, जिसे EOW ने हिरासत में लिया।

जाने क्या है कस्टम मिलिंग घोटाला?

छत्तीसगढ़ का कथित कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन घोटाला धान की मिलिंग के लिए राइस मिलर्स को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में कथित अनियमितताओं से जुड़ा मामला है. आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) के अनुसार, वर्ष 2015 से 2023 के बीच प्रोत्साहन राशि बढ़ाने और उसके भुगतान में नियमों का उल्लंघन कर चुनिंदा राइस मिलर्स को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

जांच एजेंसी का दावा है कि इस प्रक्रिया में करीब 127 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है. इस मामले में तत्कालीन अधिकारियों, राइस मिलर्स और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. हालांकि आरोपों की न्यायिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. मामले की जांच जारी है।

जाने क्या है छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला?

छत्तीसगढ़ का कथित कोल लेवी घोटाला वर्ष 2020 से 2022 के बीच कोयला परिवहन और खनन से जुड़े कारोबार में अवैध वसूली के आरोपों से जुड़ा है. ED और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) के अनुसार, कोयला परिवहन करने वाले कारोबारियों से प्रति टन तय राशि अवैध रूप से वसूली गई।

जांच एजेंसियों का दावा है कि इस नेटवर्क के जरिए करीब 540 करोड़ रुपए की अवैध लेवी वसूली गई. इस मामले में कई IAS अधिकारियों, कारोबारियों, बिचौलियों और राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं. हालांकि सभी आरोपों की न्यायिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. मामले की जांच और सुनवाई जारी है।

जाने क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?

छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला राज्य के सबसे बड़े आर्थिक मामलों में से एक माना जाता है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की जांच के अनुसार, साल 2019 से 2022 के बीच सरकारी शराब बिक्री व्यवस्था में कथित सिंडिकेट बनाकर अवैध शराब की बिक्री, कमीशनखोरी और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया।

जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क के जरिए करीब 3,200 करोड़ रुपए का अवैध घोटाला हुआ. मामले में कई आईएएस अधिकारी, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी और राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं. हालांकि, आरोपों की न्यायिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. मामले की जांच एवं अदालती प्रक्रिया जारी है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रथयात्रा मनेगी जेल में, बड़ा कांड करके तीन साल से थे फरार, अब उगलेगा सब राज..

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर हो गया यह कांड..
छत्तीसगढ़ - पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर हो गया यह कांड..
सक्ती से बड़ी खबर - स्टेसन के बाहर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर कटर से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - स्टेसन के बाहर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर कटर से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते राजीव तिवारी सहित 12 जुआरी गिरफ्तार, 09 लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते राजीव तिवारी सहित 12 जुआरी गिरफ्तार, 09 लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH