छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त

रायगढ़ , 09/07/2026 10:00:02 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त

रायगढ़ 09 जुलाई 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन अंकुश" के तहत थाना साइबर एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहीद चौक क्षेत्र में एक मकान पर छापेमार कार्रवाई कर सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला काे सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ते हुए उसके कब्जे से मोबाइल, सट्टा लेखा-जोखा एवं नगदी रकम जब्त किया है।

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहीद चौक, रायगढ़ में रहने वाली अनिता साहू अपने मकान में गुप्त रूप से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सट्टा-पट्टी का संचालन कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मकान में दबिश दी। 

रेड के दौरान संदेही महिला अनिता साहू घर पर मौजूद मिली। पूछताछ करने पर उसने सट्टा-पट्टी लिखना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ग्रे रंग का रियलमी मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी गैलरी में राजधानी कल्याण के विभिन्न सट्टा अंकों की तस्वीरें, सट्टा-पट्टी का रिकॉर्ड तथा हिसाब-किताब सुरक्षित मिला। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन एवं नकद दोनों माध्यमों से सट्टा राशि लेकर अवैध सट्टा संचालित कर रही थी। पुलिस ने मौके से ₹480 नगद सट्टा रकम, मोबाइल एवं सट्टा से संबंधित दस्तावेजों को गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया। 

आरोपी महिला - अनिता साहू पति बजरंग साहू उम्र 32 वर्ष

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH