छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते राजीव तिवारी सहित 12 जुआरी गिरफ्तार, 09 लाख नगद जप्त
दुर्ग 09 जुलाई 2026 - दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 लाख 4 हजार रुपये नगद, 10 मोबाइल और ताश जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना मोहन नगर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर नाका क्षेत्र में कुछ लोग एक स्थान पर बैठकर बड़े स्तर पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने जैसे ही संदिग्ध स्थान को घेरा, वहां मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते सभी 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 473/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
गिरफ्तार जुआरी..
01 - मयंक गावड़े (30 वर्ष), निवासी सेक्टर-5 भिलाई
02 - प्रह्लाद शर्मा (33 वर्ष), निवासी चिल्फी
03 - राजीव तिवारी (38 वर्ष), निवासी सदर बाजार रायपुर
04 - हेमलाल ढीमर (26 वर्ष), निवासी रुआबंधा भिलाई
05 - मनीष रात्रे (26 वर्ष), निवासी बेमेतरा
06 - पंकज कुमार काठले (27 वर्ष), निवासी कबीरधाम
07 - दुर्गेश कुमार बर्मन (31 वर्ष), निवासी कबीरधाम
08 नागेश्वर साहू (30 वर्ष), निवासी रायपुर
09 - पंकज वर्मा (38 वर्ष), निवासी उतई दुर्ग,
10 - हेमनंदन डहरे (25 वर्ष), निवासी कबीरधाम,
11 - संजय चोपड़ा (52 वर्ष), निवासी सिविल लाइन रायपुर
12 - अमित सिंह (43 वर्ष), निवासी हनुमान नगर दुर्ग शामिल हैं।















