सक्ती से बड़ी खबर - स्टेसन के बाहर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर कटर से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
सक्ती 09 जुलाई 2026 - इस वक्त जिला मुख्यालय सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा बुधवार रात लगभग 11 बजे दो अज्ञात आरोपियों ने एक युवक पर पेपर कटर से जानलेवा किया है। इस हमले में युवक के गले और सीने में गंभीर चोट आई है। युवक को देर रात सक्ती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जँहा उसका इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात लगभग 11 बजे वार्ड क्रमांक 04 निवासी साहिल उर्फ भोंगा कुछ अन्य लोगो के साथ मारुति ईको में सवार होकर सक्ती रेलवे स्टेसन के सामने एक पान की दुकान पर पँहुचे जँहा किसी बात को लेकर आपस मे विवाद हो गया जिसके बाद साहिल उर्फ भोंगा के साथ आये दो युवकों ने जेब से पेपर कटर निकाल कर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर वार कर दिया।
हमले के बाद खून से लथपथ साहिल उर्फ भोंगा जमीन में गिर कर तड़फने लगा और दोनो आरोपी मारुति ईको से फरार हो है। घटना की सूचना के बाद सक्ती पुलिस मौके पर पंहुची और साहिल उर्फ भोंगा को हॉस्पिटल भेजा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।















