पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
आगरा 20 जून 2026 - उत्तर प्रदेश के आगरा से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यँहा देवर के प्यार में पागल भाभी ने देवर के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया और फिर शव को झाड़िय़ों में फेंक दिया। मामला सदर थाना के सुल्तान पुरा का है. मृतक की पहचान सुल्तानपुरा छोटी बस्ती सदर के रहने वाले अमित कुमार (22 साल) के रूप में हुई है. आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी खुशी और छोटे भाई भोलू के रूप में हुई है. दोनों ने अफेयर में अमित की हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, अमित कुमार कैंट में स्थित पंडित जी ढाबे पर वेटर का काम करता था. 19 फरवरी को उसकी शादी प्रेमनगर की रहने वाली खुशी से हुई थी. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही छोटे भाई भोलू और खुशी के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए. दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे।
तीन दिन पहले अमित ने उसे दोनों को आपत्तिजनक हरकत करते देख लिया था. जिसके बाद झगड़ा हुआ है. फिर क्या दोनों ने साथ रहने के लिए अमित को हटाने के प्लान बनाया. 17 जून को खेत में शौच करते समय पीछे से उसके सिर पर पत्थर मार दिया. जिससे वो गिर पड़ा. फिर गमछा से गला दबा दिया. इस तरह गला दबाया कि गले की हड्डी तक टूट गई. लाश को वहीँ छोड़कर भाग गया।
वारदात के बाद दोनों ने अनजान होने का नाटक किया. देवर और भाभी दहाडे़ मारकर रोने लगे. इतना ही नहीं मृतक की पत्नी ने घर में फंदे पर लटक सुसाइड करने का नाटक किया. लेकिन स्थानीय लोगो से पूछताछ के बाद पुलिस को अमित की हत्या शक भाई पर हुआ. पूछताछ करने पर उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन बाद में अपना गुनाह कुबूल किया. पुलिस ने भाई भोलू औरपत्नी खुशी गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।















