छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया

कोरिया , 17/06/2026 1:30:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया

कोरिया 17 जून 2026 -  छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी घटना सामने आया है. सोनहत में  रेत के अवैध खनन और तस्करी के विवाद में फॉर्च्यूनर कार पर पेट्रोल छिड़क कर चार लोगों को ज़िंदा जला दिया गया. जिसमे भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष और उनके शिक्षक भाई की जलकर मौत हो गयी. जबकि दो लोगों की हालत नाजुक है।

मामला जिले के सोनहत थाना क्षेत्र का है. वारदात मंगलवार की देर रात की है. मृतकों की पहचान नौगई गांव के रहने वाले भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह, उनके भाई शिक्षक नागेंद्र सिंह के रूप में हुई है. जबकि वीरू सिंह और एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक़, भाजपा नेता भरत सिंह के एक रिश्तेदार ने नौगई गाँव रेत घाट का ठेका लिया था. जिससे जुड़े रेत के अवैध खनन और तस्करी को लेकर भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार के साथ विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने मंगलवार रात खौफनाक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि मनोज त्रिपाठी से जुड़े लोगों ने डंपर वाहन कार में सवार भरत सिंह को घेर लिया. कार में नेता समेत कूल चार लोग सवार थे. उसके बाद कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. उन्होंने चारो लोगों को भागने का तक का मौका नही दिया।

इस घटना में भाजपा नेता भरत सिंह की जलकर मौके पर मौत हो गयी. जबकि अन्य घायल हो गए. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान शिक्षक नागेंद्र सिंह की मौत हो गयी. जबकि अन्य को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस की टीम मामले की जाँच में जुट गयी है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. वहीँ, मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के IG दीपक झा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीयो ने घटनास्थल का जायजा लिया. फ़िलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH