कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल

कोरबा , 17/06/2026 5:25:37 PM
Anil Tamboli
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल

कोरबा 17 जून 2026 - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेंदूपत्ता गोदाम के पास ट्रक और यात्री बस के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में 40 से 50 यात्री बैठे थे, जिनमें से 6 यात्री घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक बस कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया

सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH