जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा , 17/06/2026 5:15:00 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा 17 जून 2026 - जिले के नैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में बुधवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति और उसके दो मासूम बच्चों के शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रमेश कुमार पटेल का लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। मंगलवार 16 जून को रमेश अपनी पत्नी को वापस लाने मायके गया था, लेकिन पत्नी के साथ लौटने से इंकार करने पर वह अकेला घर वापस आ गया।

बुधवार की सुबह करीब 8 बजे रमेश का पिता परदेसी राम पटेल धान कुटवाने ग्राम कटनाई गया हुआ था। लगभग 11:30 बजे उसे सूचना मिली कि उसके पुत्र और दोनों नाती घर में मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा, जहां रमेश कुमार पटेल और उसके दोनों मासूम बच्चों के शव मिले।

पुलिस ने शुरुवाती जांच में जहर सेवन कर खुदकुशी की आशंका जताई जा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटा हुआ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया

सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH