छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर , 17/06/2026 1:45:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर 17 जून 2026 - राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चाकू की नोक पर 10 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार के अकाउंटेंट को सुनसान रास्ते में रोककर नकदी से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित सागर डेहरिया एक ठेकेदार के यहां अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। मंगलवार रात वह सेरीखेड़ी से नया रायपुर की ओर करीब 10 लाख रुपये नकद लेकर जा रहा था। इसी दौरान मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के एक सुनसान मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया और रास्ता रोक लिया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और उसके पास मौजूद नकदी से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों को नकदी ले जाने की पहले से जानकारी थी। ऐसे में इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं वारदात में किसी परिचित या मुखबिर की भूमिका तो नहीं रही। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल

जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया

सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH