छत्तीसगढ़ - पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता दोस्तो के साथ गिरफ्तार, महिला के साथ किया था यह कांड..

दुर्ग , 11/06/2026 11:58:14 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता दोस्तो के साथ गिरफ्तार, महिला के साथ किया था यह कांड..

दुर्ग 11 जून 2026 - महिला के साथ अश्लील हरकत करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस नेता मोनू साहू और उसके साथी महिला से अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। पूरा मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलेश्वरडीह का है।

इस मामले में अमलेश्वर के पूर्व पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएम भूपेश बघेल के करीबी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू, दीपक वर्मा एवं जय साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

पीड़ित उमेश साहू के अनुसार यह पूरा मामला पुरानी रंजिश और अवैध कब्जे को लेकर शुरू हुआ है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भतीजे दुर्गेश साहू पर शासकीय भूमि पर कब्जा करने के आरोप में जन समस्या निवारण शिविर में आवेदन लगाया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए पटवारी ने भूमि का निरीक्षण किया। इस मामले में अब मोनू साहू और उसके साथी उमेश को ही इसका मुखबिर बताकर धमकी दे रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, मोनू साहू और उसके साथी शराब के नशे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य लिखा हुआ कार में सवार होकर 07 जून 2026 की रात लगभग 11 बजे उमेश के घर पहुंचे थे, जहां उमेश साहू की पत्नी अपने घर में परिवार के साथ मौजूद थी। घर की घंटी बजाने पर महिला बाहर निकली। आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू, दीपक वर्मा एवं जय साहू ने उसके पति के संबंध में पूछताछ करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गंदे इशारे करते हुए उन्हें धमकी दी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - IPL खत्म होते ही नाउ बंधुओ के अंक सट्टे का कारोबार जोरो पर, पुलिस के नाक के नीचे रोज लगावा रहे है लाखो का दांव..

छत्तीसगढ़ - गांव का कोटवार निकाला हैवान, 08 साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ - नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता दोस्तो के साथ गिरफ्तार, महिला के साथ किया था यह कांड..
छत्तीसगढ़ - पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता दोस्तो के साथ गिरफ्तार, महिला के साथ किया था यह कांड..
सक्ती - PM मोदी के 4,399 दिन का कार्यकाल पूरे होने पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जाने कब से शुरू होगी झमाझम बारिश

सक्ती से बड़ी खबर - पति और पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, इसलिए दो आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बढ़ाई जा सकती है गर्मी की छुट्टी ??, शिक्षा मंत्री ने बताई यह वजह, जल्द जारी हो सकता है आदेश

छत्तीसगढ़ - चावल देखकर भविष्य बताने वाले कथावाचक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री रेप के आरोप में गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH