सारंगढ़ 27 जुलाई 2026 - छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया। नाले से ऊपर बह रहे पानी के बावजूद कार सवार दंपति नाला पार कर रहे थे। तेज बहाव के कारण कार नाले में बह गया। कार सवार दंपति लापता है। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। यह हादसा सारंगढ़ - बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास लात नाला में हुआ।
बीते दो तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर है। तेज बहाव वाले पानी में कार सवार दंपति ने नाले से निकलने की कोशिश की। नाले के बीच में आते ही पानी के तेज बहाव के कारण कार पर नियंत्रण नहीं रख पाए और बहाव तेज होने के कारण कारण बहकर नाले में जा गिरा। कार को देवनारायण पटेल चला रहे थे और बाजू की सीट पर उनकी पत्नी बैठी थी।
नाला से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर बहकर कार चली गई थी। औरा चक्का के पास कार को बरामद कर लिया है। कार के भीतर पति पत्नी नहीं मिले। आशंका जताई जा रहा है, उफान और तेज बहाव के कारण बहकर आगे चले गए होंगे। बहरहाल सारंगढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने गोताखोरों के अलावा SDRF की टीम बुला ली है। रेस्क्यू टीम नाले में लगातार खोजबीन कर रही है। लेकिन नाले में पानी अधिक होने और बहाव काफी तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को खोजबीन करने में दिक्कतें आ रही है।









