छत्तीसगढ़ - दो देवरों ने अपनी भाभी को बनाया हवस का शिकार, अलग अलग समय मे दिया रेप की वारदात को अंजाम

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 01/06/2026 1:03:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो देवरों ने अपनी भाभी को बनाया हवस का शिकार, अलग अलग समय मे दिया रेप की वारदात को अंजाम

GPM 01 जून 2026 - छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां विधवा महिला से उसी के दो देवरों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला के पति का निधन करीब 10 साल पहले हो गया था। पति की मौत के बाद महिला घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए महिला के रिश्ते में लगने वाले दो देवरों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने पहले भी इस घटना की रिपोर्ट लिखाने और कानूनी कार्रवाई के लिए काफी कोशिश की थी।

गौरेला थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा आवेदन देने के बाद वे करीब एक साल के लिए किसी अन्य स्थान पर चली गई थीं। उनके द्वारा जो मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया था वो भी लगातार गलत या बंद आ रहा था, जिसके कारण पुलिस उनसे संपर्क नहीं कर पा रही थी। अब उनके वापस आने पर तत्काल दोनों मामले दर्ज किए गए हैं।

इस मामले में  दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म) के तहत दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पीड़ित महिला की शिकायत अनुसार दोनों घटनाएं अलग अलग व्यक्तियों द्वारा, अलग समय और अलग परिस्थितियों में की गई थीं, अतः कानूनी रूप से दो पृथक मामले दर्ज करना आवश्यक था। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH