छत्तीसगढ़ - गांव में शराब दुकान खोलने के लिए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजनाँदगाँव , 08-04-2026 3:01:17 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गांव में शराब दुकान खोलने के लिए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव 08 अप्रैल 2026 - प्रदेश में अधिकांश मौके पर शराब दुकान खोले जाने का विरोध प्रदर्शन ही देखने को मिला है, लेकिन इस बार मामला उलटा हो गया है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शराब दुकानों के विरोध के बजाय इस बार ग्रामीण खुद शराब दुकान खोलने की मांग करते नजर आए। जिले के दो अलग-अलग ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सीमा से लगे गेंदाटोला क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जनसहयोग से गांव में शराब दुकान के लिए भवन का निर्माण तक कराया था। ग्रामीणों का कहना है कि इस दुकान का संचालन लंबे समय से हो रहा था और इससे क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर काफी हद तक नियंत्रण बना हुआ था। लेकिन हाल ही में इस दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के आदेश जारी किया गया है।

ग्रामीणों का तर्क है कि यदि उनके क्षेत्र से अधिकृत शराब दुकान हटा दी जाती है, तो महाराष्ट्र से अवैध शराब की तस्करी और बिक्री बढ़ सकती है। इससे न केवल कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके गांव में ही फिर से अधिकृत शराब दुकान संचालित की जाए।

वहीं, चिचोला क्षेत्र के ग्रामीण भी सरपंच और पंचों के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने भी अपने गांव में शराब दुकान खोलने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकृत दुकान नहीं होने के कारण इलाके में अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए लाइसेंसी दुकान की आवश्यकता है।

ग्रामीणों के इस रुख ने प्रशासन के सामने एक अलग तरह की चुनौती खड़ी कर दी है। आमतौर पर जहां शराब दुकानों के विरोध में प्रदर्शन होते हैं, वहीं यहां लोग खुद इसके समर्थन में सामने आए हैं। यह स्थिति प्रशासन के लिए निर्णय लेने के लिहाज से जटिल मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों की मांग और परिस्थितियों का गंभीरता से परीक्षण किया जा रहा है। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कोई उचित निर्णय लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

बारिश में भीग रहा था भतीजा, चाची ने घर मे बुला कर दिया सहारा, अचानक आ गया पति फिर हुआ यह..
बारिश में भीग रहा था भतीजा, चाची ने घर मे बुला कर दिया सहारा, अचानक आ गया पति फिर हुआ यह..
छत्तीसगढ़ - वर्दी पहन कर पत्नी के साथ हैलो रानी.. हाय रानी.. करना आरक्षक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - वर्दी पहन कर पत्नी के साथ हैलो रानी.. हाय रानी.. करना आरक्षक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक में घूम घूम कर IPLमें सट्टा खेलवाने वाला नाबालिग सटोरिया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
छत्तीसगढ़ - बाईक में घूम घूम कर IPLमें सट्टा खेलवाने वाला नाबालिग सटोरिया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
प्रधानमंत्री ने किया देश मे लॉकडाउन का एलान, रात 08 बजे के बाद सभी दुकान और मॉल को बंद करने का आदेश
प्रधानमंत्री ने किया देश मे लॉकडाउन का एलान, रात 08 बजे के बाद सभी दुकान और मॉल को बंद करने का आदेश
छत्तीसगढ़ - थाना प्रभारी पर लगा जुआरियो को संरक्षण देने का आरोप, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - थाना प्रभारी पर लगा जुआरियो को संरक्षण देने का आरोप, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - दुकान से सामान खरीदने गई महिला के साथ गैंगरेप, चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दुकान से सामान खरीदने गई महिला के साथ गैंगरेप, चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती ट्रैफिक पुलिस की शानदार उपलब्धि, सिर्फ मार्च महीनें 1150 चलानी कार्यवाही कर वसूले इतने लाख रुपये
सक्ती ट्रैफिक पुलिस की शानदार उपलब्धि, सिर्फ मार्च महीनें 1150 चलानी कार्यवाही कर वसूले इतने लाख रुपये
लव मैरिज के महज डेढ़ साल बाद ही देवर को दिल दे बैठी पत्नी, जब पति को हुई जानकारी तब..
लव मैरिज के महज डेढ़ साल बाद ही देवर को दिल दे बैठी पत्नी, जब पति को हुई जानकारी तब..
छत्तीसगढ़ - क्रेटा कार में बैठ कर BET BHAI 9 एप के जरिये IPL में सट्टा खेला रहे 03 सटोरिये गिरफ्तार, 04 लाख से अधिक का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - क्रेटा कार में बैठ कर BET BHAI 9 एप के जरिये IPL में सट्टा खेला रहे 03 सटोरिये गिरफ्तार, 04 लाख से अधिक का सामान जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH