छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश

बिलासपुर , 01/04/2026 4:41:26 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश

बिलासपुर 01 अप्रैल 2026 - बिलासपुर जिले  में चलती ट्रेन से नाबालिग लड़की को धक्का देकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है, जहां रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात शव की पहचान बाद में खैरागढ़ निवासी 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी देविका वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसके बॉयफ्रेंड मोहन वर्मा और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतका का डोंगरगढ़ निवासी मोहन वर्मा के साथ प्रेम संबंध था। 28 मार्च को वह अपने मामा की शादी में खैरागढ़ आई हुई थी, इसी दौरान वह बिना परिजनों को बताए अपने बॉयफ्रेंड मोहन वर्मा और उसके दो साथियों (हरीश वर्मा और एक नाबालिग) के साथ डोंगरगढ़ जाने के लिए घर से निकली थी। डोंगरगढ़ पहुंचने के बाद चारों वेनगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से कोरबा के लिए रवाना हुए।

यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर मोहन और नाबालिग किशोरी के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गया। इसी दौरान गुस्से में आकर मोहन ने लड़की को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, 28 मार्च की रात से बेटी के लापता होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की और अगले दिन यानी 29 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे ठेलकाडीह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच, 30 मार्च सोमवार को बिलासपुर की मस्तूरी थाना पुलिस को ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना मिली। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया और पहचान के लिए फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया।

इस दौरान बिलासपुर पुलिस को जानकारी मिली कि खैरागढ़ की रहने वाली एक नाबालिग 28 मार्च की रात परिजनों को बिना बताए घर से लापता हो गई थी। 31 मार्च को खैरागढ़ पुलिस देविका के परिजनों को लेकर बिलासपुर पहुंची, जहां परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुष्टि हुई कि शव देविका का ही है।

खैरागढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर आरोपी बॉयफ्रेंड मोहन वर्मा, उसके साथी हरीश वर्मा और एक नाबालिग को हिरासत में लिया, जिसके बाद पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि ट्रेन रविवार सुबह कोरबा पहुंचने वाली थी। इसी दौरान यात्रा के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मोहन वर्मा ने देविका को ट्रेन से धक्का दे दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH