छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..

महासमुंद , 25/03/2026 5:35:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..

महासमुंद 25 मार्च 2026 - बसना थाना क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुर में एक युवती की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की प्रेमिका गर्भवती हाेने के बाद शादी के लिए दबाव बना रही थी। उसने बदनामी के डर से प्रेमिका की हत्या कर दी। 

पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह ग्राम इंद्रपुर निवासी रामदास अजगल्ले ने सूचना दी कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री पुष्पा अजगल्ले, जो जन्म से मूकबधिर थी, का शव घर से करीब 150 मीटर दूर रविलाल नाग के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम व डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मृतका के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि गांव के ही लोकनाथ पटेल (27) ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए थे। जांच में यह भी सामने आया कि युवती गर्भवती थी और वह आरोपी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने संदेही लोकनाथ पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

आरोपी प्रेमी ने पुलिस को बताया कि युवती के गर्भवती होने के बाद वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। वह समाज में बदनामी के डर से परेशान था इसी कारण उसने युवती की हत्या की साजिश रची। सोमवार की देर रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच उसने युवती को बहला फुसला कर खेत में बुलाया। उसने प्रेमिका को समझाने की कोशिश की। इसी बीच हुए विवाद के दौरान पास पड़े पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH