छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप

बिलासपुर , 24/03/2026 2:55:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप

बिलासपुर 24 मार्च 2026 - बिलासपुर के कोनी में शासकीय कुक्कुट पालन परिक्षेत्र में पांच हजार से अधिक मुर्गा-मुर्गियों की बीते पांच दिनों के भीतर मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से राजधानी रायपुर तक हड़कंप मच गया है। शुरुआती लक्षणों के आधार पर बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए सैंपल भोपाल स्थित लैब भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल एहतियात के तौर पर सरकारी पोल्ट्री फार्म को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए रायपुर से एक टीम आज बिलासपुर पहुंच रही है।

बिलासपुर जिले के किसानों की सुविधा के लिए कोनी में शासकीय पोल्ट्री फार्म बनाया गया हैं। बिलासपुर के कोनी स्थित इस कुक्कुट परिसर में छह हजार से अधिक विभिन्न नस्लों के मुर्गा-मुर्गियों का प्रजनन और पालन किया जाता है।

बीते 18 मार्च से शेड में रखे मुर्गा-मुर्गियों की मौत शुरू हुई और धीरे-धीरे संख्या बढ़ती गई। बीते पांच दिनों में पांच हजार से अधिक की मौत हो चुकी है। शुरुआती दिनों में पोल्ट्री फार्म के प्रबंधक डा. संजय राज ने मामले को दबाए रखा, लेकिन मौतों की संख्या बढ़ने पर उन्होंने संयुक्त संचालक डा. जी एस एस तंवर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल को पूरी घटना से अवगत कराया गया।

बीते पांच दिनों के भीतर एक के बाद एक पांच हजार से अधिक मुर्गे और मुर्गियों की मौत के बाद विभाग में हड़कंप जैसी स्थिति बन गई है। सरकारी पोल्ट्री फार्म में बड़े तादाद में मुर्गा-मुर्गियों की मौत को बर्ड फ्लू से जोड़कर देखा जा रहा है। आमतौर पर सामूहिक मौतें बर्ड फ्लू से होती हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आज सैंपल को जांच के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित लैब भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH