ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

महासमुंद , 17/03/2026 12:27:56 PM
Anil Tamboli
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

महासमुंद 17 मार्च 2026 - महासमुंद जिले में कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका पर जांच के दौरान एक कार से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने नगदी, कार और मोबाइल सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को टेमरी नाका में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उड़ीसा के खरियार रोड की ओर से आ रही एक सफेद रंग की हौंडा कार क्रमांक OD 05 PB 2122 को पुलिस ने रोककर जांच की। वाहन में सवार चालक ने अपना नाम राजेन्द्र महानंद (27 वर्ष) निवासी मुंडापला, थाना बेलपला, जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया। वहीं चालक सीट के बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम महाप्रज्ञा जैन (47 वर्ष) निवासी वार्ड 02 डेली मार्केट कांटाबांजी, थाना कांटाबांजी, जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया।

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो बीच की सीट पर रखे नीले रंग के बैग पर शक हुआ। बैग के बारे में पूछताछ करने पर महाप्रज्ञ जैन ने बताया कि उसमें सोना-चांदी के कारोबार से संबंधित नगदी रकम है, जिसे कांटाबांजी से रायपुर ले जाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि यह रकम रायपुर के मनोहर मका एंड कंपनी और 60 ज्वेलर्स को देने के लिए ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर 500-500 रुपये के नोटों के कुल 150 बंडल मिले। प्रत्येक बंडल में 100 नोट थे। इस तरह बैग में कुल 75 लाख रुपये नकद रखे हुए पाए गए। पुलिस ने नगदी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए BNS की धारा 94 के तहत नोटिस जारी किया। हालांकि पूछताछ के दौरान महाप्रज्ञ जैन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और उन्होंने लिखित में भी स्वीकार किया कि उनके पास संबंधित कागजात नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार, नगदी और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया।

जब्त संपत्ति में 75 लाख रुपये नकद, एक होंडा कार जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है तथा एक मोबाइल फोन जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है। इस तरह कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नगदी रकम के स्रोत के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH