छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..

कबीरधाम , 16/03/2026 9:32:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..

कवर्धा 16 मार्च 2026 - कवर्धा जिले में पुलिस ने डांस टीचर के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए 10वीं के एक छात्र को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शिक्षक छात्र पर अननेचुरल संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर नाबालिग छात्र ने शिक्षक का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि 17 जनवरी 2026 को लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी के रूप में हुई। वहीं मृतक के गले पर चाकू से वार के गहरे निशान मिले थे।

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक एक प्राइवेट स्कूल में डांस टीचर के तौर पर काम करता था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के करीब 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरें खंगालने के साथ ही 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान ही पुलिस को मृतक के संपर्क में आये एक नाबालिग छात्र की जानकारी मिली।

पुलिस ने जब इस नाबालिग छात्र से पूछताछ की तो सामने आया कि मृतक शिक्षक की पहचान एक युवक के माध्यम से नाबालिग छात्र से हुई थी। इसके बाद वह छात्र से संपर्क में आया और उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। कुछ समय बाद शिक्षक ने छात्र पर बार-बार अननेचुरल संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह छात्र को बदनाम करने और सबको सच बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि 17 जनवरी 2026 को छात्र ने सत्यमदास को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे लालपुर नर्सरी के पीछे सुनसान जगह पर ले गया और वहां चाकू से उसके गले पर हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। इतना ही नहीं, उसने इंटरनेट पर हत्या के बाद बचने के तरीके भी सर्च किए। पुलिस ने इस खुलासे के बाद नााबालिग छात्र के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे हिरासत में ले लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH