छत्तीसगढ़ - 03 और 05 मार्च को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित, इस वजह DEO ने जारी किया आदेश

सरगुजा , 28/02/2026 12:58:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 03 और 05 मार्च को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित, इस वजह DEO ने जारी किया आदेश

अंबिकापुर 28 फरवरी 2026 - होली पर्व को ध्यान में रखते हुए सरगुजा जिले में 3 और 5 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली विद्यालय स्तरीय परीक्षाएं अब नहीं होंगी। अभिभावक संघ की आपत्ति और छात्रों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दिनेश कुमार झा ने जिले के सभी अनुदान प्राप्त और अशासकीय विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार सरगुजा जिले के समस्त बोर्ड सीजी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध निजी एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय 3 मार्च और 5 मार्च 2026 को विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाने वाली स्थानीय परीक्षाएं नहीं लेंगे। स्कूल प्रबंधन को परीक्षा तिथियों में आवश्यक संशोधन कर नई समय-सारणी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, 4 मार्च को होली का पर्व है। कुछ बड़े निजी स्कूलों ने अपनी वार्षिक परीक्षा की समय सारणी में 3 और 5 मार्च को परीक्षा निर्धारित की थी। इसे लेकर अभिभावक संघ और जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि होली के एक दिन पहले और ठीक अगले दिन परीक्षा होने से छात्रों और अभिभावकों को आवागमन में परेशानी हो सकती है।

DEO ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए 3 और 5 मार्च को प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल

जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया

सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH