सक्ती - इधर शहर के लोगो को पीने का पानी नही हो रहा है नसीब और उधर सेठजी पालिका के बोर से कार की कर रहे है धुलाई

सक्ती , 27/02/2026 8:22:48 PM
Anil Tamboli
सक्ती - इधर शहर के लोगो को पीने का पानी नही हो रहा है नसीब और उधर सेठजी पालिका के बोर से कार की कर रहे है धुलाई

सक्ती 27 फरवरी 2026 - सक्ती शहर के लोगो के भी क्या कहने एक तरफ जँहा गर्मी के दिन में पीने का पानी नही मिलने से पालिका पर चढ़ाई कर देते है तो वही दूसरी तरफ खुलेआम पानी बर्बाद होते देख आंखे बंद किये रहते है। हम बात कर रहे है शुभम ग्रीन्स के सामने की जँहा एक ब्यक्ती खुलेआम नगर पालिका के बोर में पाईप फंसा कर रोज अपनी उन दो कारो को बीच सड़क कर धोता है।जिस कारो को वो किराए पर देता है।

खास बात यह कि पालिका के बोर से कार धोने के दौरान वह आसपास फैले टेप नल के कनेक्शन को इसलिए बंद कर देता है कि उसके पाईप लाइन में पानी का फूल प्रेसर हो और कार मुफ्त में पूरी तरह से धूल जाय। लेकिन इस ब्यक्ती के कृत्य से आसपास के घरों में पानी की आपूर्ति ठप्प पड़ जाती है तो वही सड़क पर कीचड़ फैल जाता है।

मोहल्ले के एक जागरूक ब्यक्ती ने अपने घर के बाहर लगे CCTV में इस शख्स की पूरी रिकार्डिंग हमे भेजी है। और इस CCTV फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह यह ब्यक्ती पालिका के बोर की पानी का दुरुपयोग कर रहा है। यही नही इस जागरूक ब्यक्ती ने यह भी कहा कि उक्त ब्यक्ती द्वारा आसपास के नाली पर ईट लगाकर जाम कर दिया है जिससे नाली का पानी घरों में घुस रहा है जिसकी शिकायत उन्होंने नगरपालिका में की है लेकिन इस मामले में अब तक पालिका प्रबंधन द्वारा कार्यवाही करना तो दूर संज्ञान भी नही लिया गया है।

खास बात यह है कि जिस मोहल्ले की यह बात है उसमें काफी रसूखदार लोगो के अलावा कई वरिष्ठ पत्रकार निवास करते है ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या इस आताताई ब्यक्ती के सामने सब बेबस है। और सबसे बड़ी दुःखद बात यह कि एक पत्रकार अपनी समस्या को प्रसासन तक पंहुचाने के लिए दूसरे पत्रकार की मदद ले रहे है।

बाकी तो सक्ती में सब जय जोहार है ही..

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH