सक्ती - अपने आरोपी बेटे योगेंद्र साहू को बचाने में कोई कसर नही छोड़ रहा है कांग्रेस नेता यशवंत साहू

सक्ती , 27/02/2026 5:21:58 PM
Anil Tamboli
सक्ती - अपने आरोपी बेटे योगेंद्र साहू को बचाने में कोई कसर नही छोड़ रहा है कांग्रेस नेता यशवंत साहू

सक्ती 27 फरवरी 2026 - 23 साल की युवती दिशा मरावी को कथित तौर पर जिंदा जलाकर मारने वाले कांग्रेस नेता यशवंत साहू के आरोपी बेटे योगेंद्र साहू को सक्ती पुलिस ने भले ही गिरफ्तार कर अपनी साख बचा ली हो लेकिन अभी भी मृतिका दिशा मरावी को पूरा इंसाफ नही मिला है।

अपने रसूख और पैसों के दमपर लगभग 09 दिनों तक इस बड़े मामले को दबाए रखने के बाद जैसे ही मामला मीडिया में आया तभी से कांग्रेस नेता यशवंत साहू अपने आरोपी बेटे योगेंद्र साहू को बचाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक योगेंद्र साहू को रिमांड में भेजे जाने के कोर्ट के आदेश के बाद यशवंत साहू ने अपने आरोपी बेटे योगेंद्र साहू को जेल की कोठरी के बजाय जिला हॉस्पिटल के कैदी वार्ड में शिफ्ट कराने की पुरजोर कोशिश की लेकिन डॉक्टर ने उसे यह कर कर हॉस्पिटल भेजने से इंकार कर दिया कि योगेंद्र साहू का सिर्फ हाथ जला है और उसकी हालत गंभीर नही है। सूत्रों की माने तो डॉक्टर के मना करने के बाद यशवंत साहू ने जिला जेल की कोठरी को पूरा VIP रूम बना दिया है। जँहा योगेंद्र साहू को हर वो सुविधा मिल रही है जो जेल में नही मिलनी चाहिए।

पुत्र मोह में घृतराष्ट्र बन चुके कांग्रेस नेता यशवंत साहू को अपने बेटे योगेंद्र साहू का दर्द तो दिखाई देता है लेकिन उस माँ की पीड़ा नजर नही आती है जिसने अधेड़वस्था में अपनी जवान और होनहार बेटी को खोया है। यशवंत साहू भले ही अपने रसूख और पैसे के दम पर अपने आरोपी बेटा को इंसान की अदालत से बाइज्जत बरी करा लें लेकिन जब ऊपर वाले कि अदालत इंसाफ करेगा तब सब कुछ धरा का धरा रह जायेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH