छत्तीसगढ़ - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की महिला कैशियर गिरफ्तार, बैंक में किया था यह बड़ा कांड

बिलासपुर , 27/02/2026 10:56:34 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की महिला कैशियर गिरफ्तार, बैंक में किया था यह बड़ा कांड

बिलासपुर 27 फरवरी 2026 - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिल्हा शाखा में करोड़ों रुपये के गबन के  मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तत्कालीन कैशियर श्रीमती तेजवथ थीरापतम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बैंक रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर 2,06,37,600 रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है।

शाखा प्रबंधक, State Bank of India, बिल्हा शाखा, जिला बिलासपुर द्वारा राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण/एन्टी करप्शन ब्यूरो, मुख्यालय रायपुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच कैशियर एवं अन्य कर्मचारियों ने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक के रिकॉर्ड और खातों में छेड़छाड़ की तथा बैंक को भारी आर्थिक क्षति पहुंचाई।

शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने 19 जनवरी 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(A), 13(2) सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 03/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी।

जांच के दौरान बैंक द्वारा कराई गई विभागीय जांच में भी श्रीमती तेजवथ थीरापतम्मा एवं अन्य कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। एसीबी बिलासपुर की टीम लगातार आरोपी कैशियर की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कैशियर गोपनीय रूप से बिल्हा स्थित बैंक शाखा पहुंची हैं।

सूचना के आधार पर एसीबी टीम ने 26 फरवरी 2026 को कैशियर को अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की। पूछताछ में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।

गिरफ्तार कैशियर को विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया जारी है। प्रकरण में एसीबी द्वारा आगे की विवेचना जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH