छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में दो लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल

रायगढ़ , 26/02/2026 9:47:20 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में दो लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल

रायगढ़ 26 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार रात तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। पिकअप सवार सभी सगाई से लौट रहे थे। ब्रेक फेल होने के कारण एक्सीडेंट होना बताया जा रहा है। घटना कापू थाना क्षेत्र की है।

हादसे में घायल कालाराम राठिया (60) और छतरसिंह राठिया (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जारी है। सभी बंगुरसुता गांव के रहने वाले हैं, राठिया समाज हैं। पिकअप में करीब 25 से 30 लोग सवार थे। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों बुजुर्गों के शव का पंचनामा तैयार कर उन्हें मॉर्चुरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह छाल थाना क्षेत्र के बंगुरसुता गांव से राठिया समाज के करीब 25 से 30 लोग पिकअप में सवार होकर कापू थाना क्षेत्र के गोसाईपोड़ी गांव पहुंचे थे। सभी लोग रणविजय राठिया के घर सगाई कार्यक्रम में फलदान करने पहुंचे थे। दिनभर कार्यक्रम में शामिल रहने के बाद शाम करीब 7 बजे सभी लोग पिकअप से वापस लौट रहे थे। रात तकरीबन 8 बजे मड़वाताल - जमरगा मार्ग पर पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप अचानक बेकाबू हो गई और खाई में पलट गई।

पिकअप के पलटते ही चीख-पुकार मच गई और सभी ग्रामीण घायल हो गए। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचकर मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस का कहना है कि पिकअप सवार सभी लोग राठिया समाज हैं। सगाई कार्यक्रम में फलदान कर लौट रहे थे। इस दौरान पिकअप पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH