छत्तीसगढ़ - ब्याख्याता से 15 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य आर एन बया गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

बलौदा बाजार , 25/02/2026 6:47:13 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ब्याख्याता से 15 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य आर एन बया गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

बलौदाबाजार 25 फरवरी 2026 - बलौदाबाजार जिले के रिश्वतखोर प्राचार्य को एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. रिश्वतखोर प्राचार्य दुर्घटना में दिव्यांग हुए व्याख्याता का वेतन निकालने के लिए प्रतिमाह के हिसाब से रिश्वत लेता था. रिश्वत राशि बढ़ाने पर जब व्याख्याता ने पैसे देने से मना कियो तो उनका वेतन तक रोक दिया गया. व्याख्याता के पुत्र ने एसीबी रायपुर में इसकी शिकायत कर दी।

जानकारी के मुताबिक भाटापारा के खेमेश्वर डांडे ने एसीबी रायपुर में शिकायत दी गई थी कि उसके पिता विजय कुमार डांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका, भाटापारा में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं. वह वर्ष 2017-18 में दुर्घटना के वजह से दिव्यांग हो गये थे. दिव्यांग्ता के बावजूद वह विद्यालय लगातार जाते थे, लेकिन परन्तु आर.एन. बया, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका द्वारा प्रतिमाह वेतन निकालने में आना-कानी और प्रताड़ित किया जाता था।

उस दौरान निवेदन करने पर प्रतिमाह 10 हजार रूपये जबरदस्ती रिश्वत लेकर वेतन आहरण प्राचार्य आर. एन. बया द्वारा किया जाता था. रिश्वत की राशि कई बार बैंक अकाउंट में भी लिया गया. 6 महीने पूर्व 10 हजार रूपये के बजाय 15 हजार रूपये वेतन आहरण करवाने के लिए रिश्वत मांगी गई, नहीं देने पर 6 महीने का वेतन रोक दिया गया था।

प्रार्थी ने वरिष्ठ अधिकारियों की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत दी. जांच में शिकायत सही पाए जाने पर 25 फरवरी को एसीबी ने ट्रेप कर भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास आरोपी प्राचार्य आर.एन. बया को प्रार्थी से 15 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. आरोपी के विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH