छत्तीसगढ़ - 25 हजार की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और ASI ध्रुव यादव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

कोरिया , 25/02/2026 10:30:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 25 हजार की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और ASI ध्रुव यादव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

कोरिया 25 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर और ASI को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों एक मर्ग जांच के दौरान एक ग्रामीण को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। इस दौरान पहले से सुनियोजित योजना के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो ने सब इंस्पेक्टर और ने ASI को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

पूरा मामला कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी का है। यहां चौकी प्रभारी के पद पर सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ पदस्थ हैं। यहीं ASI ध्रुव प्रसाद यादव भी पदस्थ हैं। दोनों ने सत्येंद्र प्रजापति नाम के ग्रामीण को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

दरअसल बचरापोड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत रहने वाले ग्रामीण सत्येंद्र प्रजापति के घर के सामने कुछ समय पूर्व घर के सामने स्थित एक गड्ढे में गिरकर एक डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। बचरापोड़ी पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही थी।

जिस गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत हुई वह गड्ढा सत्येंद्र प्रजापति के घर के सामने था इसलिए उसे भी चौकी में बयान देने के लिए बुलाया गया था। मर्ग जांच के दौरान चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और ASI ध्रुव प्रसाद यादव ग्रामीण सत्येंद्र प्रजापति से इसी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। सौदेबाजी में 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।

प्रार्थी ने इसकी शिकायत अंबिकापुर एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में की थी। शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद आज एसीबी ने ट्रैप कार्यवाही का प्लान बनाया। ग्रामीण को रिश्वत की रकम लेकर पुलिस चौकी में भेजा गया। ग्रामीण ने रिश्वत की रकम एसआई और एएसआई को दी फिर बाहर निकलकर चौकी के बाहर खड़े टीम को इशारा किया। टीम ने चौकी में रेड मारकर एसआई अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एसीबी आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ताज़ा समाचार

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH