सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने छत्तीसगढ़ बजट पर दी अपनी प्रतिक्रिया, कही यह बात..

स्पॉन्सर्ड , 24/02/2026 5:43:35 PM
Anil Tamboli
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने छत्तीसगढ़ बजट पर दी अपनी प्रतिक्रिया, कही यह बात..

सक्ती 24 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत लगभग 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के बजट को विकासोन्मुख और जनहितकारी बताते हुए सक्ती जिला पंचायत के सभापति व बाराद्वार के युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि यह बजट प्रदेश के भविष्य को मजबूत आधार देने वाला है। आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की दूरदृष्टि से राज्य सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं तैयार की हैं। साथ ही बताया कि करीब 5,700 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़ तक पहुँचा बजट लगभग 30 गुना वृद्धि के साथ राज्य की आर्थिक प्रगति को दर्शाता है।

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने आगे कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में विकास और संवेदनशीलता दोनों का संतुलन दिखाई देता है। प्रदेश में 23 नए उद्योगों के साथ उद्योग पार्क विकसित करने की घोषणा से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर भविष्य मिल सकेगा।

सभापति आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने बजट में बेटियों के लिए डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता और किसानों को ब्याज मुक्त ऋण जैसी घोषणाओं को सरकार की संवेदनशील सोच का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ग्रामीण परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का रोडमैप है। सड़क, उद्योग, शिक्षा, कृषि और सामाजिक योजनाओं को एक साथ आगे बढ़ाने की सोच स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

अंत में आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में यह बजट प्रदेश के विकास को नई गति देगा और आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

ताज़ा समाचार

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH