छत्तीसगढ़ - ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी, पड़ोसी ने एक मासूम सहित तीन लोगों को उतारा मौत के घाट

सारंगढ़ बिलाईगढ़ , 24/02/2026 5:02:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी, पड़ोसी ने एक मासूम सहित तीन लोगों को उतारा मौत के घाट

सारंगढ़ 24 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ - बिलाईगढ़ जिले में ट्रिपल मर्डर का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पड़ोसी ने मंगलवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना डोंगरीपाली थाना क्षेत्र की है।

डोंगरीपाली थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पड़ोसी ने अपने घर पर सो रहे परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी भाग पाता उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत झाल में रहने वाले कुंवर राय का परिवार अपने घर में सो रहा था, तभी उनके घर के बाजू में रहने वाला आरोपी तुलसी सारथी (26) मंगलवार तड़के साढ़े 4 बजे के आसपास उनके घर में घुस आया और सभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मासूम ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय और ASP निमिषा पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

ताज़ा समाचार

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH