छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश हुआ 2026 का बजट, हर वर्ग को मिलेगा सीधा फायदा, देखे क्या कुछ है बजट में खास

रायपुर , 24-02-2026 4:49:06 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश हुआ 2026 का बजट, हर वर्ग को मिलेगा सीधा फायदा, देखे क्या कुछ है बजट में खास

रायपुर 24 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज 24 फरवरी को बजट प्रस्तुत किया, आज पेश किए गए बजट को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है, तो वहीं इस बजट में प्रदेश के सर्वे वर्ग के लिए सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रावधान किया है, बजट में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधानों के साथ राजधानी रायपुर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने हेतु मेट्रो रेल सर्वे तथा AI सेंटर जैसी बड़ी घोषणाएं की गई हैं।

वित्त मंत्री ने बस्तर क्षेत्र के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो नई एजुकेशन सिटी की स्थापना को मंजूरी दी, जिसके लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं इंद्रावती नदी पर लगभग ₹2400 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण का निर्णय किसानों और जल प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्वास्थ्य और तकनीक पर विशेष फोकस

आयुष्मान योजना के लिए ₹1500 करोड़,मितानिनों के लिए ₹350 करोड़ की कल्याण निधि,मेकाहारा में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित स्वास्थ्य सेवाओं हेतु ₹10 करोड़ रुपये

बजट की अन्य खास बातें

पर्यटन बस्तर में होम स्टे और मैनपाट के विकास हेतु विशेष फंड
तकनीक दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में CGIT (छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) की स्थापना
बिजली रायपुर में अंडरग्राउंड बिजली लाइन के लिए ₹100 करोड़
शिक्षा सहायता NEET और CLAT की तैयारी के लिए ₹35 करोड़

बजट 2026: विभागवार बड़ी घोषणाएं

शिक्षा और युवा विकास-एजुकेशन सिटी बस्तर के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो नई एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़।नर्सिंग कॉलेज: कांकेर, कोरबा और महासमुंद में नए नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 5 सरकारी कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए 15 करोड़।
कोचिंग सहायता NEET और CLAT की तैयारी के लिए 35 करोड़ की आर्थिक मदद।
मेगा परीक्षा केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 25 करोड़ से परीक्षा केंद्रों की स्थापना।
उच्च शिक्षा विश्वविद्यालयों के लिए 731 करोड़ और कॉलेज भवनों के लिए 25 करोड़।

स्वास्थ्य और तकनीक

AI इन हेल्थ मेकाहारा (Raipur) में Al के उपयोग के लिए 10 करोड़।
आयुष्मान योजना स्वास्थ्य कार्ड के लिए 1500 करोड़ का भारी-भरकम बजट ।
मितानिन कल्याण मितानिनों के लिए 350 करोड़ की कल्याण निधि।
मेडिकल इंफ्रा बस्तर, सरगुजा और दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेजों के लिए 50 करोड़।
एडवांस कार्डियाक हृदय रोगों के इलाज के लिए 10 करोड़ का कार्डियाक इंस्टीट्यूट।

बुनियादी ढांचा और शहरी विकास

मेट्रो रेल राजधानी रायपुर में मेट्रो चलाने के लिए सर्वे एजेंसी तय।
सड़कें पीडब्ल्यूडी (PWD) के लिए 9450 करोड़ और मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क योजना के लिए 200 करोड़।
अंडरग्राउंड बिजली रायपुर में बिजली लाइनों को भूमिगत करने के लिए 100 करोड़।
हवाई संपर्क सीजी वायु योजना के तहत एयरपोर्ट विकास के लिए 30 करोड़।
ग्रामीण कनेक्टिविटी 206 गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए 250 करोड़।

बस्तर-सरगुजा और पर्यटन

इंद्रावती बैराज सिंचाई और पानी के लिए 2400 करोड़ का प्रावधान।
पर्यटन बस्तर (होम स्टे) के लिए 10 करोड़ और मैनपाट विकास के लिए 5 करोड़।
विकास प्राधिकरण बस्तर और सरगुजा विकास प्राधिकरणों के लिए 75 करोड़।
महतारी सदन महिलाओं के लिए 75 करोड़ की लागत से 250 महतारी सदन बनेंगे।

खाद्य और जन कल्याण

खाद्यान्न योजना मुफ्त चावल और अन्य राशन के लिए 5000 करोड़।
पीएम आवास गरीबों के घर के लिए 800 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान।
सौर ऊर्जा सूर्य घर योजना के लिए 400 करोड़ की राशि।
पेंशन विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के लिए 1422 करोड़।

बजट की खास बातें

सबसे बड़ा बजट जल संसाधन विभाग के लिए 3500 करोड़ आवंटित ।
उद्योग इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और उद्योग विभाग के लिए 1750 करोड़।
टेक्नोलॉजी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में CGIT की स्थापना का प्रस्ताव।
आईटी सेंटर राज्य में AI सेंटर स्थापना के लिए 35 करोड़

सरकार के बजट में अलग-अलग विभागों के लिए की गई राधि का प्रावधान

पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग के कार्य-9450 करोड़
शिक्षा- अबूझमाड़/जगरगुंडा एजुकेशन सिटी 100 करोड़
स्वास्थ्य आयुष्मान योजना
1500 करोड़
परिवहन रायपुर मेट्रो रेल
सर्वे एजेंसी तय
महिला कल्याण
250 महतारी सदन निर्माण
75 करोड़
कृषि/खाद्य मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना 5000 करोड़।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने छत्तीसगढ़ बजट पर दी अपनी प्रतिक्रिया, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने छत्तीसगढ़ बजट पर दी अपनी प्रतिक्रिया, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी, पड़ोसी ने एक मासूम सहित तीन लोगों को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी, पड़ोसी ने एक मासूम सहित तीन लोगों को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश हुआ 2026 का बजट, हर वर्ग को मिलेगा सीधा फायदा, देखे क्या कुछ है बजट में खास
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश हुआ 2026 का बजट, हर वर्ग को मिलेगा सीधा फायदा, देखे क्या कुछ है बजट में खास
सक्ती - जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, जाने कैसा रहा उनका यह एक साल..
सक्ती - जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, जाने कैसा रहा उनका यह एक साल..
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के पार्षद की हत्या के लिए दी 25 लाख की सुपारी, खुलासे से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के पार्षद की हत्या के लिए दी 25 लाख की सुपारी, खुलासे से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका से विवाद के बाद प्रेमी ने खाया जहर, ईलाज के दौरान हुई मौत
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका से विवाद के बाद प्रेमी ने खाया जहर, ईलाज के दौरान हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 05 करोड़ कीमत की 09 क्विंटल गांजे के साथ तस्कर अयाज खान गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - 05 करोड़ कीमत की 09 क्विंटल गांजे के साथ तस्कर अयाज खान गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलते 19 जुआरी गिरफ्तार, ढाई लाख नगद और 20 मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलते 19 जुआरी गिरफ्तार, ढाई लाख नगद और 20 मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - T 20 वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्टा खेलाते दो सटोरिये गिरफ्तार, 50 लाख की सट्टा पट्टी जप्त
छत्तीसगढ़ - T 20 वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्टा खेलाते दो सटोरिये गिरफ्तार, 50 लाख की सट्टा पट्टी जप्त
मरीज को लेकर दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, डॉक्टर और मरीज सहित 07 लोगो की मौत
मरीज को लेकर दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, डॉक्टर और मरीज सहित 07 लोगो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH