छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के पार्षद की हत्या के लिए दी 25 लाख की सुपारी, खुलासे से मचा हड़कंप

बिलासपुर , 24/02/2026 1:58:14 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के पार्षद की हत्या के लिए दी 25 लाख की सुपारी, खुलासे से मचा हड़कंप

बिलासपुर 24 फरवरी 2026 - बिलासपुर में सियासी गलियारों को हिला देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक BJP नेता ने ही अपने ही पार्टी के पार्षद की हत्या की साजिश रची थी। मामले में BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के बेलतरा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू सोनकर को मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे और उसके सहयोगी नारद श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच के अनुसार, आरोपी राजू सोनकर ने BJP नेता और पार्षद बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी दी थी। यह रकम नारद श्रीवास को दी गई थी, जिसे हत्या को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बताया जा रहा है कि 13 दिसंबर को भाजपा पार्षद बंधु मौर्य पर हमला करने की कोशिश की गई थी, हालांकि उस समय वे बाल-बाल बच गए। उस घटना के बाद से पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही थी।

पुलिस को इस साजिश का सुराग हाल ही में हुए एक ज्वेलरी व्यापारी लूटकांड की जांच के दौरान मिला। लूट के आरोपियों से पूछताछ में हत्या की सुपारी और साजिश का खुलासा हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी लूट की वारदात में भी कथित रूप से शामिल थे। इस खुलासे के बाद बिलासपुर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एक ही पार्टी के दो नेताओं के बीच इतनी बड़ी साजिश सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जरूरत पड़ी तो अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जाएगी।

ताज़ा समाचार

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH