छत्तीसगढ़ - पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा गिरफ्तार, इस मामले में ACB ने किया गिरफ्तार

रायपुर , 24/02/2026 10:25:28 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा गिरफ्तार, इस मामले में ACB ने किया गिरफ्तार

रायपुर 24 फरवरी 2026 - डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) निधि से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी ACB ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अपराध क्रमांक 02/2024 (DMF प्रकरण) में विस्तृत विवेचना के बाद की गई है।

जांच एजेंसी के अनुसार विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज तथा विभिन्न व्यक्तियों के बयान एकत्र किए गए। इन साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह स्थापित हुआ है कि आरोपी ने DMF निधि से संबंधित विभिन्न कार्यों में अपने परिचितों और फर्मों को कमीशन लेकर काम दिलवाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और निकट संबंधियों के माध्यम से अलग-अलग फर्मों को DMF मद के कार्य आवंटित कराने की गतिविधियां संचालित कीं। आरोप है कि इसके बदले कमीशन लिया गया। उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्ट आचरण से जुड़े संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टया स्थापित पाए गए हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 26 फरवरी 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस प्रकरण में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि शराब घोटाला मामले में अनिल टुटेजा पहले से ही जेल में है, जहां से उन्हें प्रोडक्शन वारंट में एसीबी ने गिरफ्तार किया है।

ताज़ा समाचार

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH