छत्तीसगढ़ - सुपरवाइजर ने युवती को बनाया हवस का शिकार, नशीली चाय पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

रायगढ़ , 23/02/2026 2:00:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सुपरवाइजर ने युवती को बनाया हवस का शिकार, नशीली चाय पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

रायगढ़ 23 फरवरी 2026 - रायगढ़ जिले में एक ईंट प्लांट में काम करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ईंट प्लांट में काम करने वाली युवती को सुपरवाइजर ने चाय में नशीली दवा मिलाकर उसने रेप किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ जबरने दोबारा रेप करने की कोशिश की। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म का ये मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक 32 साल की युवती मूलतः जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने कांसाबेल थान में इस घटना की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि साल 2024-25 में वो पूंजीपथरा के ईंट प्लांट में मजूदरी करती थी। जहां उसकी पहचान पत्थलगांव के सेंदरी बहाल निवासी पंकज यादव से हुई।

पंकज सिंघल गेट प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर का काम करता था। पहचान बढ़ने पर वह लड़की के घर आने लगा। इसी दौरान 20 मार्च 2025 को पंकज उसके घर पहुंचा और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। लड़की के बेसुध होने के बाद आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम देने के साथ ही उसके आपत्तिजनक वीडियोें भी बना लिये।

इसके बाद अप्रैल 2025 में आरोपी ने लड़की के घर पहुंचकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकी देकर दबाव बनाने लगा। इससे पीड़िता डर गई और अपने गांव चले गई। पीड़िता के गांव लौटने पर आरोपी पंकज ने उसका आपत्तिजनक वीडियो परिवार वालों के मोबाइल नंबरों पर भेज दिया। जिसके बाद उसने इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी।

कांसाबेल थाने में शून्य पर अपराध दर्ज कर केस डायर रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना भेजा गया। जहां पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर आपत्तिजनक वीडियो भी मिला है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH