NH-49 में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन को मारी टक्कर, 05 पुलिसकर्मियों की मौत

देश , 22/02/2026 2:11:23 PM
Anil Tamboli
NH-49 में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन को मारी टक्कर, 05 पुलिसकर्मियों की मौत

झारसुगुड़ा 22 फरवरी 2026 - ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में NH-49 पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर और पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थी, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी गाड़ी की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेट्रोलिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सदर पुलिस स्टेशन के पास की बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हादसे में पांच जवानों की मौत हो चुकी है जबकि तीन घायल पुलिस कर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ताज़ा समाचार

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल

जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH