छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष की XUV में लगी आग, पूरा कार खाक

मुंगेली , 21-02-2026 6:19:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष की XUV में लगी आग, पूरा कार खाक

मुंगेली 21 फरवरी 2026 - BJP मंडल अध्यक्ष की महिंद्रा XUV 300 में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सभी लोग सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को डिप्टी सीएम अरुण साव के कार्यक्रम में शामिल होने BJP मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप की XUV 300 से भाजपा के कार्यकर्ता बृंदावल की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन अखरार के पास पहुंचा, अचानक XUV 300 से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग कुछ ही मिनटों में तेज़ी से फैल गई और पूरी XUV 300 को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कार में सवार तीन व्यक्ति तुरंत वाहन से बाहर निकले। समय रहते सभी के सुरक्षित बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि थोड़ी भी देर होती तो गंभीर जनहानि हो सकती थी।

बताया जा रहा है कि उक्त महिंद्रा XUV 300 कार पिछले दीवाली पर ही खरीदी गई थी। अचानक हुई इस आगजनी की घटना से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के बाद दिनेश कश्यप ने मीडिया से कहा कि यह ईश्वर की कृपा रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे डिप्टी सीएम के साथ ही आगे रवाना हो गए थे, उनके कार में उनके तीन साथी सवार थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..

छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम

कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH