छत्तीसगढ़ - रमेश ज्वेलर्स के संचालक से 25 लाख के जेवरों की लूट, दुकान बंद करने के दौरान आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

बिलासपुर , 21/02/2026 1:00:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रमेश ज्वेलर्स के संचालक से 25 लाख के जेवरों की लूट, दुकान बंद करने के दौरान आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

बिलासपुर 21 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सराफा व्यापारी से लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। घटना सीपत थाना क्षेत्र के खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में हुई, जहां दुकान बंद करते समय बाइक से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी को निशाना बनाते हुए सोना-चांदी से भरे झोले छीन लिए और फरार हो गए। लूटे गए समान की कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सराफा व्यापारी रोज की तरह रात में अपनी दुकान बंद कर रहा था। वह शटर गिराने की प्रक्रिया में ही था कि इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने अपने चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे बदमाशों ने व्यापारी के पास रखे तीन झोलों को झपट्टा मारकर छीना और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि झोलों में सोने और चांदी के आभूषण रखे हुए थे।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आरोपी करीब 60 ग्राम सोना और 8 किलो से अधिक चांदी लेकर भागे हैं। घटना के तुरंत बाद व्यापारी और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। आसपास के मार्गों और संभावित भागने के रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी बाइक से अकलतरा-बलौदा मार्ग की ओर भागे हैं। इस दिशा में विशेष टीमों को सक्रिय किया गया है। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है।

ताज़ा समाचार

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH