छत्तीसगढ़ - सट्टा किंग सत्यवीर सिंह खुराना उर्फ राजा सरदार गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

कबीरधाम , 09/02/2026 11:12:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सट्टा किंग सत्यवीर सिंह खुराना उर्फ राजा सरदार गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

कवर्धा 09 फरवरी 2026 - प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा एप ‘महादेव’ पर पुलिस की पहरेदारी के बीच उसके विकल्प बाजार में आने लगे हैं, जिनमें से एक नाम ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ है, जिसके जरिए जिले में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सट्टा किंग राजा सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे अवैध ऑनलाइन सट्टे की शिकायतों के बाद की गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि रायपुर निवासी अनीश खान के इशारे पर आरोपी राजा सरदार ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहा था. हालांकि, इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड अनीश खान और उसका सहयोगी स्वयमं खुराना फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ नामक प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे. नेटवर्क के तहत 70 से 80 ऑनलाइन आईडी बांटी जा चुकी थीं, जिनके माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और ऑनलाइन सट्टे से जुड़े अहम इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए हैं।

कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने बताया कि किंगडम बुक डॉट कॉम नाम का एक सट्टा पैनल का सत्यवीर सिंह खुराना उर्फ राजा सरदार अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. गांजा तस्करी मामले में पहले जेल में बंद रहे आरोपी ने सट्टे की लगभग 80 आईडी बांट दी थी, जिससे अनुमानित तौर पर करोड़ों रुपए का सट्टा खेला जा रहा था. आरोपी के कब्जे से 2 से 3 मोबाइल जब्त किए गए हैं. सोमवार को उसे  न्यायिक रिमांड पर भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा. आरोपी का साथी स्वयम खुराना फरार है।

एसपी ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा का मास्टरमाइंड रायपुर निवासी अनीश खान है, जो सुपर आईडी देता था. इस केस में रोहित जांगड़े नाम के व्यक्ति की भी संलिप्तता पाई गई है. ऑनलाइन सट्टा गेमिंग एक्ट की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की गई है. एक एएसपी और डीएसपी के नेतृत्व में सायबर टीम बांटी गई आईडी की जानकारी खंगाल रही है।

LR

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH