छत्तीसगढ़ - पति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद , 04/02/2026 9:09:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद 04 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें पति ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी के प्रेमी की डंडे और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसरंगी गांव की है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति नकूल साहू (33) और उसके छोटे भाई निर्मल साहू (19) को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कोसरंगी वार्ड नंबर-5 निवासी नकूल साहू की पत्नी और 27 वर्षीय वाकेश साहू के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहे थे। वाकेश भाटापारा का रहने वाला था और अक्सर रात में छिप कर नकूल की पत्नी से मिलने आता था। मंगलवार 3 फरवरी की रात को भी वाकेश अपने घर से खाना खाकर टहलने का बहाना बनाकर निकला। देर रात वह नकूल की पत्नी से मिलने के लिए उनके घर पहुंच गया।

इस दौरान नकूल को इसकी भनक लग गई और उसने वाकेश को रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के समय नकूल और वाकेश के बीच तीखी बहस और विवाद हुआ। इसी बीच नकूल का छोटा भाई निर्मल साहू वहां पहुंच गया। गुस्से में आकर दोनों भाइयों ने वाकेश के सिर पर डंडे और ईंट से कई वार किए। गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण वाकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बुधवार सुबह नकूल के घर के सामने वाकेश का शव पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH