क्या सक्ती के सटोरियों और अपराधियों से अनभिज्ञ है पुलिस के नए अधिकारी, या फिर बात है कुछ और..

सक्ती , 19-01-2026 1:27:16 AM
Anil Tamboli
क्या सक्ती के सटोरियों और अपराधियों से अनभिज्ञ है पुलिस के नए अधिकारी, या फिर बात है कुछ और..

सक्ती 19 जनवरी 2026 - पुलिस से बचने के लिए सक्ती शहर के सटोरिये चेहरों पर एक से बढ़ कर एक मुखौटा लगाए घूम रहे है। कोई जनसेवक बना है तो कोई ज्वेलर्स बन कर खुद को पाक साफ दिखा रहा तो कोई कपड़ा ब्यापारी या ठेकेदार बन कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा है। इस मामले में हद तो तब हो जाती है जब पुलिस उन्हें सफेदपोश समझ कर शांति समिति की बैठक या फिर किसी ऐसे मीटिंग में थाने बुलाती है जो सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहता है।

बैठक के दौरान ये सफेदपोश सटोरिये पुलिस के नव पदस्थ अधिकारियों के बगल में खड़े होकर ऐसे तश्वीर खिंचवाते है मानो वे कोई तुर्रमखां है। और इन्ही तश्वीरो को पुलिस प्रेस मीडिया में रिलीज करती है जो अखबारों की सुर्खियां बन जाती है। लेकिन इस तश्वीरो को लेकर पुलिस की जो जग हँसाई होती है उससे वो अनभिज्ञ रहती है।

जानकारी के मुताबिक हर थाने में पुलिस के पास एक VCNV जिसे Rural Crime Handbook या Handbook of Rural Crimes भी कहा जाता है जिसे आप सामान्य भाषा मे " ग्राम अपराध पुस्तिका" कह सकते है वो मौजूद रहती है और इस VCNV में किसी भी बयक्ति के पूरे जीवन का आपराधिक विवरण दर्ज रहता है। अगर कोई भी बयक्ति कभी भी किसी अपराध में शामिल रहता है तो उसका विवरण थाना प्रभारी या पुलिस के कोई भी आला अधिकारी VCNV देखकर मिनटों में निकाल सकते है।

अब सवाल यह है कि सट्टे के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में बदनाम सक्ती जिले में पदभार ग्रहण करते ही पुलिस के अधिकारी VCNV (ग्राम अपराध पुस्तिका)  का अवलोकन क्यो नही करते है। अगर वे VCNV का अवलोकन करते तो पता चल जाता कि जिसे वे सम्मान देकर अपने पास बिठा रहे है उसकी प्रवृत्ति कैसी है।

पुलिस अधिकारियों की इसी गलती का फायदा उठा कर सफेदपोश अपराधी या सटोरिये खुद को किसी संगठन का प्रभारी या पदाधिकारी बताते हुए हाथ मे गुलदस्ता लेकर पँहुच जाते है अधिकारियों का स्वागत करने। और गुलदस्ता भेंट करते तश्वीर खिंचवा कर शोशल मीडिया में पोस्ट कर देते है जिससे उनका रुतबा तो बढ़ जाता है लेकिन लोगो की नजरों में अधिकारी की इज़्ज़त खाक में मिल जाती है।

कल देर रात पढ़े..

समोसा मटर वाला सटोरिया..

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH