छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 05 लोगो की मौत और 87 यात्री घायल

बलरामपुर , 19-01-2026 12:43:08 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 05 लोगो की मौत और 87 यात्री घायल

बलरामपुर 19 जनवरी 2026 -  झारखंड के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में रविवार को छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों के अनुसार इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि 87 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस हादसे में कुल 87 लोग घायल होने की सूचना है जिनमें 27 घायलों का उपचार कार्मेल अस्पताल और 60 घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों के आवश्यक उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

जानकारी के अनुसार, बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के महाराजगंज गांव से यात्रियों को लेकर सगाई कार्यक्रम में शामिल होने झारखंड जा रही थी। ओरसा घाटी के घुमावदार और ढलान वाले रास्ते पर पहुंचते ही बस चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार लगभग सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए महुआडांड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

SDM विपिन कुमार दुबे ने बताया कि 80 से अधिक घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। सभी की चिकित्सकीय जांच के बाद ही मृतकों की संख्या और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी। फिलहाल प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH