छत्तीसगढ़ - महिला के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में भारी बवाल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

धमतरी , 18-01-2026 6:05:47 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में भारी बवाल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

धमतरी 18 जनवरी 2026 - अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नवागांव-कंडेल में शनिवार को एक मतांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर भारी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के कड़े विरोध के प्रदर्शन के चलते परिजनों को गांव में अंतिम संस्कार करने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद शव को धमतरी लाकर ईसाई रीति-रिवाज से दफनाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नवागांव-कंडेल निवासी 85 वर्षीय जोरबाई साहू का शनिवार को निधन हो गया था। मृतका और उनका परिवार लंबे समय से ईसाई धर्म अपना चुका है। मृत्यु के पश्चात परिजन ईसाई पद्धति से गांव में ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली, उन्होंने इसका पुरजोर विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना था कि गांव की सीमा के भीतर ईसाई रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विवाद और तनाव की खबर मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस बल मौके पर पंहुची स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए गांव में एक पंचायत बुलाई गई, जिसमें ग्रामीण, हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और मृतक के परिजन शामिल हुए। हिंदू संगठनों और ग्रामीणों ने प्रस्ताव रखा कि यदि अंतिम संस्कार गांव में करना है, तो उसे हिंदू रीति-रिवाज से करना होगा। उन्होंने तर्क दिया कि मतांतरित परिवार को गांव की परंपराओं का पालन करना चाहिए, अन्यथा वे शव को गांव से बाहर ले जाएं।

काफी देर तक चली चर्चा और ग्रामीणों के अपने रुख पर अड़े रहने के कारण, अंततः परिजनों को पीछे हटना पड़ा। परिजनों ने शव को वाहन से धमतरी लाने का निर्णय लिया। इसके बाद पुलिस की सुरक्षा के बीच शव को धमतरी स्थित ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान ले जाया गया, जहाँ ईसाई परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH