शादी के 25 दिन बाद जीजा के साथ फरार हुई दुल्हन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश , 09/12/2025 7:56:37 PM
Anil Tamboli
शादी के 25 दिन बाद जीजा के साथ फरार हुई दुल्हन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई थी शादी

मिर्जापुर 09 दिसम्बर 2025 - उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यँहा अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता अपनी शादी के 25 दिन बाद अपने जीजा के साथ फरार हो गई। लड़की के मां का आरोप है कि उनकी बेटी अपने जीजा के साथ घर से एक लाख रुपये नगद और जेवर लेकर भाग गई है। इस मामले में मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार युवती की शादी 12 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। शादी के बाद उसे ससुराल भेजा गया था लेकिन केवल कुछ दिन बाद ही वह अपने जीजा के साथ घर से फरार हो गई। लड़की के मां-बाप ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर में रखे एक लाख रुपये नगद और कुछ गहने लेकर फरार हो गई है।

12 नवंबर को शादी के बाद 28 नवंबर को ससुराल पक्ष के लोग गौना कराकर लड़की को ससुराल ले गए थे। फिर, 4 दिसंबर को मायके वाले लड़की को चौथ लेकर ससुराल गए थे और उसके बाद 5 दिसंबर को लड़की को मायके वापस ले आए थे। इसके बाद अचानक 7 दिसंबर की रात नवविवाहिता अपने जीजा के साथ घर से फरार हो गई। लड़की के मां ने आरोप लगाया कि जीजा ने बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाकर उसे साथ ले लिया है। उन्होंने पुलिस से बेटी की जल्द बरामदगी की मांग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH