छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 21/06/2026 6:28:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

GPM 21 जून 2026 - गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दिनदहाड़े एक व्यापारी के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिसकर्मी बनकर आए दो बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी को पिस्टल की नोक पर अगवा कर लिया और कार में जबरन बैठाकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुए इस अपहरण की पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अपहरण की ये घटना मरवाही थाना क्षेत्र के उषाढ गांव की है।

बताया जा रहा है कि यहां किराना, छड़-सीमेंट और आटा चक्की का व्यवसाय करने वाले गिरीश यादव शनिवार सुबह अपने घर के गलियारे में मौजूद थे। इसी दौरान एक नीले रंग की कार में सवार दो युवक उनके घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पहले दुकान से सिगरेट और पानी खरीदा। इसके बाद उन्होंने दुकान पर मौजूद गिरीश यादव के बेटे पंकज से उसके पिता के बारे में जानकारी ली। जैसे ही पंकज अपने पिता को बुलाने के लिए घर के अंदर गया, दोनों बदमाश भी जबरन घर में घुस गए।

आरोपियों ने सो रहे गिरीश यादव को उठाया और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए पिस्टल की नोक पर उन्हे अगवा कर लिया। जब व्यापारी ने विरोध किया, तो बदमाशों ने पैर में गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें जबरन कार में बैठाकर बरौर बस्ती की ओर फरार हो गए। घटना के दौरान परिजन चीखते रहे, लेकिन बदमाश नहीं रुके। व्यापारी के बेटे पंकज ने कार का नंबर देखने की कोशिश की, जिसमें उसे OD 8552 नंबर दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

व्यापारी की पत्नी दुर्गा यादव ने मरवाही थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि अपहरण करने वाले व्यक्ति पुलिसकर्मी नहीं थे, बल्कि उन्होंने पुलिस का फर्जी रूप धारण कर वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं और सीसीटीवी फुटेज, वाहन नंबर तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। हालांकि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक फिरौती या किसी अन्य मांग को लेकर कोई कॉल या संदेश सामने नहीं आया है। ऐसे में अपहरण के पीछे की मंशा को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH