छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
रायपुर 21 जून 2026 - छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक से पहले तापमान में हो बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं. मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में प्री मानसून एक्टिवीटी जारी है. तापमान प्रमुख शहरों में 40 डिग्री के करीब रहा. इस बीच मौसम विभाग ने अच्छे संकेत दिए हैं. जल्द ही मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना जताई गई है. वहीं अगले 5 दिनों तक बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात के आसार हैं।
मौसम विभाग ने 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना जताई है. शनिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। छत्तीसगढ़ में रविवार को मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. आज आसमान में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है. वहीं कुछ क्षेत्रों में करीब 50 किमी रफ्तार से तेज हवा और बिजली गरजने-चकमने की आशंका जताई है. दो दिन बाद भी मौसम इसी तरह का बना रह सकता है।
















