सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

सक्ती , 21/06/2026 9:45:03 AM
Anil Tamboli
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

सक्ती 21 जून 2026 - इस वक्त मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम अंडा से एक दर्दनाक खबर निकाल कर सामने आ रही है यँहा आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 11 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई। मृत छात्रा की पहचान दीप्ति चंद्रा (11 वर्ष) पिता मुरीत चंद्रा निवासी ग्राम अंडा तहसील अड़भार के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में मौसम खराब होने के दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली चमकी। इसी दौरान दीप्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने तत्काल बच्ची को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर मालखरौदा पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई तथा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बता दे कि दीप्ति चंद्रा स्थानीय विद्यालय की छात्रा थी। उसकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुर है। ग्राम अंडा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH