सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती 21 जून 2026 - सक्ती कोतवाली पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर उसे न्यायायिक रिमांड में भेज दिया है। आरोपी का नाम पुष्पेंद्र कुमार चौहान जिसके खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी पुष्पेंद्र कुमार चौहान, पिता रेशमलाल चौहान, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़गोढ़ी, थाना सक्ती, जिला सक्ती ने अगस्त 2024 से विवाह करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह शादी करने से इंकार कर दिया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर सक्ती थाने में अपराध क्रमांक 276 / 2026, धारा 69 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SP प्रफुल्ल ठाकुर के द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण एवं कथन कराया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी पुष्पेंद्र कुमार चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। प्रकरण में संकलित साक्ष्यों एवं विवेचना के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त प्रमाण पाए जाने पर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
















