छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक और एक्टिवा में सीधी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

रायपुर , 08/12/2025 3:58:42 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक और एक्टिवा में सीधी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

रायपुर 08 दिसम्बर 2025 - रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र की नगर पंचायत समोदा में बाइक और स्कूटी के आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था की दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि हादसा समोदा-कुसमुंद रोड पर नहर के पास हुआ। बाइक बजाज एवेंजर क्रमांक CG 04 MB 5669 पर ग्राम सुंद्रावन, थाना पलारी जिला बलौदाबाजार निवासी उमेश कुर्रे (19 वर्ष) सवार था। दूसरी ओर स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG 04 LS 419 को ग्राम तुलसी, थाना खरोरा निवासी तिहारूराम साहू (60 वर्ष) चला रहा था।

तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रहे दोनों वाहनों की नहर के पास जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरंग थाना टीम ने घटनास्थल पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और मर्चुरी भेजा।

पुलिस के अनुसार, दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और सड़क के संकरे हिस्से पर अचानक सामने आ जाने से यह दुर्घटना हुई हो सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH