शराब पीने के बाद दो युवकों ने कॉलगर्ल के साथ बनाया शारीरिक संबंध, जब पैसे देने की बारी आई तब..

उत्तर प्रदेश , 08/12/2025 3:35:36 AM
Anil Tamboli
शराब पीने के बाद दो युवकों ने कॉलगर्ल के साथ बनाया शारीरिक संबंध, जब पैसे देने की बारी आई तब..

लखनऊ 08 दिसम्बर 2025 - लखनऊ के गोमती नगर में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर के बाहर मिली महिला की लाश के पीछे का सच आखिर सामने आ गया है। पुलिस ने विनीत खंड से दो युवक कानपुर के देवेंद्र सिंह और गोमतीनगर निवासी सूरज पाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि महिला की मौत शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में हुई और बाद में उन्होंने लाश को सड़क के किनारे बैठा कर भागने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 45 वर्ष थी और वह अलीगंज सेक्टर-बी में रहती थी। घटना की शुरुआत सोमवार देर शाम हुई, जब देवेंद्र शराब लेने नवाब पुरवा के ठेके पर गया था। वहीं से वह ई-रिक्शा में वापस लौट रहा था कि रास्ते में गोमती नगर रेलवे स्टेशन के पास महिला ने उसे रोक लिया। बातचीत के दौरान महिला उसके साथ चलने को तैयार हो गई और साथ में शराब पीने की बात कही। 

देवेंद्र महिला को लेकर विशाल खंड-2 में सूरज की झोपड़ी पहुंचा। यहां तीनों ने देर रात तक शराब पी। इसी दौरान दोनों ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस के अनुसार, यहीं से विवाद शुरू हुआ। महिला ने पैसों की मांग की और न देने पर हंगामा करने लगी। पॉश इलाके में बदनामी के डर से दोनों युवकों ने उसे शांत करने की कोशिश की। उसी बीच धक्का लगने से महिला का सिर पीछे रखे तख्त से टकरा गया। वह बेहोश होकर गिर पड़ी।

काफी देर बाद भी जब वह नहीं उठी तो दोनों के होश उड़ गए। रात करीब 03 बजे दोनों ने उसे फिर हिलाया लेकिन कोई हरकत न मिलने पर जान गए कि महिला की मौत हो चुकी है। घटनास्थल से सीधे भागने के बजाय दोनों ने लाश को रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर के बाहर पार्क की दीवार के सहारे बैठा दिया, ताकि राहगीरों को लगे कि महिला जिंदा है। सुबह लोगों ने भी काफी देर तक उसे बैठे देखा, लेकिन किसी हरकत न होने पर संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH