आज का राशिफल, दिनांक 29 सितम्बर 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 29/09/2025 1:55:24 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 29 सितम्बर 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 29 सितंबर 2025 - ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 29 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 29 सितंबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आप काम को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। किसी कानूनी मामले से आपको छुटकारा मिलेगा, जिसको लेकर आप परेशान चल रहे थे।

वृषभ राशि - आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला होगा। आप पार्टनरशिप में ऐसा कोई काम ना करें, जो आपको नुकसान दे। आप माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कहीं घूमने-फिरने जाएंगे। आपको परिवार में कोई फैसला समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। व्यापार की ओर बढ़ रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा सकते हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में खूब लगेगा। 

मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको घर-बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसमें आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। आध्यात्म के कार्यो में भी आप सम्मिलित हो सकते हैं। 

कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी नये मकान की खरीदारी के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। भाई व बहनों से किसी बात को लेकर आपको धोखा मिल सकता है। 

सिंह राशि - आज आपको किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों का भरोसा ना करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको किसी काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है।

कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

तुला राशि - आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लंबे समय समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा। परिवार में सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। 

वृश्चिक राशि - आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपने कामों को कल पर ना टालें। भाई- बहनों का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने आलस्य को त्यागकर अपने कामों में आगे बढ़ें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। 

धनु राशि - आज आपको काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी।  धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपका पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपकी कुछ पुरानी यादें भी ताजा होगी। आपको अपने पुराने किए गए निवेशों से अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी सरकारी नौकरी से संबंधित किसी परीक्षा की तैयारी में पूरी मेहनत से जुटेंगे। घूमने-फिरने के आपको कोई जानकारी प्राप्त होगी।

मकर राशि - आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी शौक और मौज की चीजों में इजाफा होगा। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी मिली, तो आप उस पर खरी उतरेगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। 

कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने खर्चो का लेखा-जोखा रखना होगा और आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। आपने यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको छुटपुट लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान की सेहत को लेकर आपको थोड़ा एतियात बरतनी होगी और आपको यदि कोई  टेंशन चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करें।

मीन राशि - आज का दिन मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और वह किसी प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी और परिवार में चल रही कलह आज से फिर से सिर उठायेगी, लेकिन आप उसे वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर सकते हैं। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव करने की सोचेंगे।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH