छत्तीसगढ़ - गिरफ्तार होने के लिए बेचैन है यह पूर्व IAS अधिकारी, सरेंडर करने बार बार जा रहे है कोर्ट, लेकिन..

रायपुर , 20/09/2025 2:39:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गिरफ्तार होने के लिए बेचैन है यह पूर्व IAS अधिकारी, सरेंडर करने बार बार जा रहे है कोर्ट, लेकिन..

रायपुर 20 सितम्बर 2025 - रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के विशेष कोर्ट में शुक्रवार को पूर्व IAS आलोक शुक्ला दूसरी बार सरेंडर करने पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस भेज दिया गया। ED की ओर से बताया गया कि 22 सितंबर को केस डायरी पेश की जाएगी, तभी सुनवाई हो सकेगी।

दरअसल शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेश की प्रति और सरेंडर का आवेदन लेकर पूर्व IAS आलोक शुक्ला कोर्ट पहुंचे थे। लेकिन ED के विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि यह घोटाला दिल्ली ED द्वारा जांचाधीन है, इसलिए केस डायरी पेश करने के लिए समय मांगा गया है। विशेष न्यायाधीश ने आदेश दिया कि निर्धारित तारीख पर आलोक शुक्ला अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ।

यह पहली बार नहीं है कि आलोक शुक्ला को कोर्ट से वापस भेजा गया हो। इससे पहले 18 सितंबर को भी वे सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति अपलोड न होने के कारण उन्हें लौटाया गया था। यह केस ED द्वारा दिल्ली में जांचाधीन एक बड़े घोटाले से संबंधित है।

अधिवक्ता फैजल रिजवी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आलोक शुक्ला ED कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन कोर्ट ने कहा कि अभी सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर आया नहीं है, जब ऑर्डर आ जाएगा तो आप ऑर्डर के साथ आइए।

बता दें कि छत्तीसगढ़ नान घोटाला में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा और IAS आलोक शुक्ला की अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह की कस्टोडियल और ज्यूडिशियल रिमांड के आदेश भी दिए हैं। जिसके बाद अब इन दोनों अधिकारियों को एक बार की कस्टडी में जाना पड़ेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH