छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

बिलासपुर , 25/06/2026 8:29:02 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

बिलासपुर 25 जून 2026 -  छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और बिजली विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं की सूचना पर एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपियों को रकम लेते समय धर दबोचा।

पहले मामले में रतनपुर निवासी अशोक अग्रवाल ने एंटी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि लालपुर स्थित उनकी जमीन के नक्शा बटांकन के लिए करीब एक वर्ष पहले तहसीलदार कार्यालय रतनपुर में आवेदन दिया गया था। तहसीलदार द्वारा संबंधित कार्य के लिए लालपुर पटवारी भानु चंद्राकर को निर्देशित किया गया था।

आरोप है कि पटवारी भानु चंद्राकर ने नक्शा बटांकन की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान मोलभाव के बाद आरोपी 25 हजार रुपये लेने पर सहमत हो गया। शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई और गुरुवार को पटवारी भानु चंद्राकर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दूसरे मामले में ग्राम पारघाट निवासी त्रिलोकी साहू ने CSPDCL कार्यालय मस्तूरी में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी कृषि भूमि तक शासन की योजना के तहत निःशुल्क विद्युत लाइन पहुंचाने और पोल लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए बाबू ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी द्वारा शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद मामला सही पाया गया। इसके बाद गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू सहदेव कुमार चंद्रा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH